नगर पालिका ने 125 निर्धनों को बांटी राहत सामग्री कालपी (जालौन) कोई भी निर्धन या परेशान व्यक्ति खाधान्न से वंचित न रह सके इसके लिए प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

नगर पालिका ने 125 निर्धनों को बांटी राहत सामग्री 
कालपी (जालौन) कोई भी निर्धन या परेशान व्यक्ति खाधान्न से वंचित न रह सके इसके लिए प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रविवार को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार तथा   अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे के द्वारा नगर के कई मोहल्लों में घूम-घूमकर आवश्यक वस्तुओं की किट का वितरण किया गया। अब तक 125 से अधिक निर्धन परिवारों को पालिका प्रशासन के द्वारा जरूरी सामानों की किटों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि रामचबूतरा, मनीगंज आदि स्थानों में किट वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, ईओ सुशील कुमार दोहरे, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका के लिए निराश्रित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।